दिल्ली को बुधवार को नया मेयर मिलने की पूरी संभावना है। पिछली तीन बैठकों में नगर निगम सदन की कार्यवाही में हंगामे के चलते खलल पड़ता रहा। बुधवार को दिल्ली को नया मेयर मिलने की पूरी उम्मीद है। हंगामे के कारण निगम सदन की तीन कार्यवाही बेनतीजा रही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मेयर चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस निर्देश के बाद दिल्ली सरकार द्वारा एलजी वीके सक्सेना को 22 फरवरी को सदन की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव भेजा गया था।
#delhi #delhimayorelection #aamaadmiparty